कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में महज 48 घंटे का समय रह गया है। मतदान से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री भावना रमन्ना ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के प्रचार का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन रहा। आज क्या भाजपा और क्या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के स्टार नेता कर्नाटक की सड़कों पर नजर चुनाव प्रचार में जुटे नजर आए।
मतदान से ठीक पहले किसी पार्टी के कार्यकर्ता का पार्टी छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। भावना का कांग्रेस से बीजेपी में जाना कई नेताओं को जहां चौंका गया है।
राजनीति के जानकार इसे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत नहीं मान रहे हैं। भावना ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई थी। यही नहीं भावना कर्नाटक विधानसभा के चुनावों में भी पार्टी के लिए काफी खास रही थीं। भावना कर्नाटक फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रहीं हैं और उनका असली नाम नंदिनी रमन्ना है।
COMMENTS